फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झोलाछाप के उपचार से महिला की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। झोलाछाप के उपचार के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत तरह से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर सीएचसी प्रभारी ने मौके पर पहुंचे। हालांकि, झोलाछाप मौके से बाग निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी दुलीचंद ने कुछ दिन पहले पत्नी राजेंद्री को पित्ताशय में पथरी होने की शिकायत पर रहरा अड्डा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। नौ नवंबर को झोलाछाप ने ऑपरेशन महिला का पित्ताशय निकाल दिया गया। वहीं, आपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति ने इसकी शिकायत सीएचसी के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह से की। डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने टीम के साथ सोमवार को निजी अस्पताल पहुंचकर जांच की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। झोलाछाप अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पित की थैली का ऑपरेशन गलत तरीके से करने की शिकायत मिलने पर संबंधित अस्पताल पहुंचे। जहां न तो कोई अस्पताल के नाम का बोर्ड लगा मिला। जहां मकान में अस्पताल संचालित बताया जा रहा था, अब वहां पर कोई नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें