फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटा नहीं होने पर महिला को तलाक देकर घर से निकाला

Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। शादी के 14 साल में बेटा पैदा नहीं होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसके साथ मारपीट भी गई। महिला की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पेशथाना निवासी तमन्ना द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा के गांव मंगू नंगला निवासी मंसूर आलम के साथ हुई थी।
तमन्ना का आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर दहेज व लड़का पैदा नहीं करने का उलाहना देकर मारपीट करते थे। तीन अप्रैल को उसके शौहर मंसूर ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। उसने अपने भाई को बुला कर उसके साथ अपने मायके आ गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तमन्ना की तहरीर पर मंसूर आलम, ससुर महबूब, सास आयशा, देवर मारूफ व जुनैद व ननद मुस्कान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें