फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत पर गए किसान पर सांड़ ने किया हमला, हालत नाजुक

Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। खेत पर गए किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सांड़ को किसी तरह से दौड़ाकर किसान की जान बचाई। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना तहसील क्षेत्र के गांव नगलिया जट की है। गांव में किसान जयपाल सिंह का परिवार रहता है। गांव निवासी सपा नेता नवेंद्र उर्फ गुड्डू ने बताया कि शनिवार की शाम को जयपाल सिंह अपने खेत पर गए थे। वहां पर आवारा सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। शोर शराब सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लाठी डंडों से सांड़ को दौड़ाया और किसान को बचाया। हमले में किसान बुरी तरह से घायल हो गए। घायल किसान को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक है। छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें