फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला ने थामा प्रेमी का हाथ, परिजन लगा रहे वापस आने की गुहार

Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला प्रेम प्रसंग के चलते मासूम बेटे को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों को फोन कर तलाश करने को मना कर दिया। प्रेमी युवक दूसरे समुदाय का है।
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला का निकाह कई साल पहले जिले बिजनौर के युवक से हुआ था। तीन साल पहले पति ने उसको तलाक दे दिया। बेटे को लेकर वह अपने मायके आ गई। मायके में रहने के दौरान उसके प्रेम संबंध गैर संप्रदाय के युवक से हो गए। दोनों ने तीन माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले महिला प्रेमी के साथ चली गई और बेटे को घर पर भी छोड़ गई। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने फोन किया। उसने मायकेवालो को फोन करके कहा कि वह उसे तलाश न करें। उसने शादी कर ली है। परिजनों ने महिला से लौटने को कहा, लेकिन वह घर आने को तैयार नही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें