फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर रची थी मकेंद्र की हत्या की साजिश

Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (अमरोहा)। जिला बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी मकेंद्र सिंह (36) की हत्या की साजिश उसकी पत्नी पारुल ने ही अनैतिक संबंधों में आड़े आने पर प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। षड़्यंत्र के तहत अपहरण कर अमरोहा में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी मकेंद्र सिंह (36) पुत्र वीरेंद्र सिंह 13 मार्च को दवाई लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की तो उसकी स्कूटी गांव के बाहर पड़ी मिली। थाना शिवाला कलां में 14 मार्च को उसकी पत्नी पारुल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शुक्रवार की सुबह अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बावनखेड़ी-चकोरी मार्ग पर बाग के नजदीक मकेंद्र सिंह का शव मिट्टी में दबा मिला था। रविवार को मृतक के भाई खिलेंद्र कुमार ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवाला कलां पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आलाकत्ल बेल्ट, लोहे का पाना, छह मोबाइल फोन और ईको गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन



फोन में प्रेमी के साथ अश्लील फोटो मिलने पर खुला था अनैतिक संबंधों का राज
मकेंद्र राजस्थान में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करता था। करीब आठ महीना पहले उसकी पत्नी पारुल के अनैतिक संबंध जागरण पार्टी में हारमोनियम बजाने वाले संभल निवासी विनीत से हो गए थे। राजस्थान से मकेंद्र लौटा तो उसने पत्नी के फोन में विनीत के साथ उसके अश्लील फोटो देख लिए। जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अनैतिक संबंधों का भेद खुलने पर पारुल ने प्रेमी विनीत के साथ मिलकर पति मकेंद्र सिंह की हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत पारुल ने दवाई लेने के बहाने मकेंद्र को पास के गांव में भेजा था। एक बार तो वह लौट आया, मगर उसे फिर से भेज दिया। जिसके बाद कार में सवार होकर आए आठ आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। हत्या करने से पहले उसे अमरोहा तक शराब पिलाते रहे और मारपीट की। अमरोहा में ले जाकर विनीत ने उसका गला अपनी बेल्ट से घोंट दिया था। साथ ही लोहे की भारी वस्तु से उसके सिर पर भी वार किए।
विज्ञापन




ये हुए गिरफ्तार
-विनित पुत्र रमेशचंद निवासी अख्तयारपुर चौबे थाना हयातनगर संभल
-मनी पुत्र श्रीपाल निवासी अख्तयारपुर चौबे संभल
-उमेश पुत्र अवतारी निवासी अख्तयारपुर चौबे संभल
-राजवीर पुत्र धर्मपाल निवासी अख्तयारपुर चौबे संभल
-अभिषेक शर्मा पुत्र अखिलेश निवासी गांव खरपड़ी थाना आदमपुर अमरोहा
-किशनपाल पुत्र वीर सिंह निवासी गांव खरपड़ी थाना आदमपुर अमरोहा
-भुवनेश पुत्र रामरतन निवासी गांव खरपड़ी थाना आदमपुर अमरोहा
-हितेश पुत्र मुकेश निवासी दढि़याल थाना आदमपुर अमरोहा
-पारुल पत्नी मकेंद्र निवासी गांव शहबाजपुर थाना शिवालाकला बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें