फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जड़ा ताला

Mon, 17 Mar 2025 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। वेव शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी के विरोध में भाकियू असली ने सोमवार को गन्ना विकास समिति कार्यालय पर ताला जड़ दिया। चीनी मिल प्रतिनिधि व समिति के अध्यक्ष के आश्वासन पर किसान शांत हुए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति के सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर 24 मार्च को दोबारा से तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू असली ने गन्ना भुगतान में देरी के विरोध में साेमवार को समिति कार्यालय की तालाबंदी की घोषणा की थी। सोमवार को मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता समिति कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि गन्ना समिति सचिव देवेंद्र तिवारी का रवैया किसान विरोधी है। उन्होंने किसानों की बात सुनने से इन्कार कर दिया। विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनको अंदर बंद कर कार्यालय की तालाबंदी कर दी।
मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने चीनी मिल प्रबंधन व समिति अधिकारियों पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि वेव इंडस्ट्रीज का भुगतान जनपद की अन्य चीनी मिलों के मुकाबले काफी पीछे है। समिति की तालाबंदी की जानकारी मिलने पर गन्ना समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भी किसानों के बीच आ गए। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों को बुला लिया। मिल प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह व विरेंद्र सिंह ने एक हफ्ते के भीतर भुगतान में सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू ने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर 24 मार्च को फिर से तालाबंदी कर दी जाएगी। आश्वासन पर तालाबंदी समाप्त कर दी। इस मौके पर नरेश कुमार, गुरवचन सिंह, कपिल प्रधान, कलुवा खां, खचेड़ू सिंह, दिनेश प्रधान, लोकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें