फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टायर फटा और तेज धमाके के साथ 25 फीट नीचे जा गिरी बस

Fri, 22 Aug 2025 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा : जम्मू में अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु। वीडियो ग्रैब - फोटो : संगठन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। रुखालू व आसपास के गांवों के करीब 60 लोग हंसते-गाते माता जम्मू में माता वैष्णो के दर्शन के लिए 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे निकले। जम्मू के लखनपुर में खाना खाने के बाद बुधवार रात करीब एक बजे आगे की यात्रा शुरू की। रात करीब 2:15 कुछ श्रद्धालु सोए थे तो कुछ माता के भजन गा रहे थे।
विज्ञापन

अचानक बस के आगे का टायर फटा और तेज धमाके के साथ बस करीब 25 फीट दो पुलियों के बीच में जा गिरी। यह बात बस में सवार एक श्रद्धालु सूरजपाल ने फोन पर बातचीत के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस एक ओवरब्रिज पर थी। ओवरब्रिज के एक तरफ तो डिवाइडर था लेकिन दूसरी तरफ नहीं था। अगर उस तरफ भी डिवाइडर होता तो शायद बस नीचे नहीं गिरती और इतना बड़ा हादसा न होता।
लखनपुर में खाना खाने के बाद दूसरा चालक चला रहा था बस
बस में सवार घायल रिंकू ने बताया कि लखनपुर में खाना खाने के बाद चालक राजिंदर आराम करने लगा जबकि दूसरा चालक बस चला रहा था। वहीं, हादसे के बाद बस चला रहा चालक भाग गया। उधर, मामले में जम्मू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-

विधायक ने गांव पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
हसनपुर। जम्मू में श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार होने की सूचना मिलने पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने इकबाल सिंह के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने हर संभव मदद कराने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


सांसद ने गंभीर घायलों को पहुंचवाया एम्स
हसनपुर। अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने जम्मू में रुखालू गांव के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की है। सांसद प्रतिनिधि कपिल कुमार ने बताया कि सांसद ने जम्मू-कश्मीर के लोकसभा सांसद जुगलकिशोर शर्मा और जम्मू के स्थानीय प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल हुए अन्य श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जम्मू एम्स में भर्ती कराया गया है। सांसद तंवर ने बाकी श्रद्धालुओं की घर वापसी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें