फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर-घर लहराएगा तिरंगा, आज से शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत रविवार से होगी। 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के विशेष अवसर पर अभियान को समर्पित किया गया है। डीएम ने जनपदवासियों से घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।
विज्ञापन

अभियान के तहत नौ से 14 अगस्त तक जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में सुबह नौ से 11 बजे तक तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। रैली से पहले वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। 12 अगस्त को हसनपुर, 13 अगस्त को धनौरा और 14 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा रैली निकलेगी। जिला स्तरीय रैली जोया-अमरोहा रोड स्थित जीवन ज्योति अस्पताल से शुरू होकर कलक्ट्रेट पहुंचेगी।
नौ से 15 अगस्त तक कलक्ट्रेट और तहसील स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट भी होंगे। इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा युद्ध एवं विभिन्न अभियानों में शहीद सैनिकों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रमों में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत और वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। डीएम ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, भारतीय ध्वज संहिता का पालन करने और निर्धारित नियमों के अनुसार तिरंगा फहराने की अपील की है। अभियान के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें