नौगांवा सादात। कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बलवापुर उर्फ तारापुर रोड से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज करा दी। लेखपाल पीतांबर सिंह की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में रात के अंधेरे और छुट्टी के दिनों में अवैध खनन होने की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।
नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां लगातार होने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। आरोप है कि खनन में लिप्त लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन करते हैं। छुट्टी वाले दिनों में भी ऐसी गतिविधियां होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसको लेकर अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई थी। अधिकारियों के निर्देश पर नौगांवा सादात कस्बे में तैनात लेखपाल पीतांबर सिंह ने बलवापुर उर्फ तारापुर रोड पर अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज करा दिया गया। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।