आदमपुर। पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। कुछ दिन पूर्व 14 वर्षीय किशोर को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर किशोर अपने गांव आ गया था। परिवार के लोगों ने किशोर से फोन के माध्यम से संपर्क साधना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका और किशोर की तलाश में रविवार की शाम गांव पहुंच गए और घर का दरवाजा खोलकर देखा तो किशोर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं है। संवाद