फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीस घंटे से मौत से लड़ रही हादसे में घायल छात्रा

Sun, 20 Jul 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 7:20 बजे स्कूली वैन और पिकअप की भिड़ंत में घायल सात वर्षीय छात्रा स्वर्णा त्यागी मेरठ के निजी अस्पताल में 30 घंटे से मौत से लड़ रही है। वह वेंटिलेटर पर है। उधर हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा अयाना की मां शिक्षिका रूबी भी मेरठ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। रुबि की कूल्हे से नीचे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। इसके अलावा छात्र अरहाम की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सहसौली स्थित आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों व स्टाफ को लेकर जा रही वैन को गजरौला मार्ग पर शुक्रवार सुबह को सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में एलकेजी की छात्रा हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अधिवक्ता सत्यप्रकाश सैनी की बेटी अनाया (5) और मोहल्ला होलीवाला निवासी शिक्षिका निशा की मौत हो गई थी।
जिला अस्पताल से शिक्षिका रूबी, गांव सुल्तानपुर वीरान निवासी छात्र अरहान व हसनपुर निवासी छात्रा स्वर्णा त्यागी को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से स्वर्णा त्यागी की हालत इतनी नाजुक है कि उसे शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से ही मेरठ के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा शिक्षिका रूबी भी आईसीयू वार्ड में है, जबकि छात्र अरहान के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने पर ऑपरेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें