फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बागवानों की उम्मीदों पर आंधी का कहर... नहीं मिल रहे आम के सही दाम

Mon, 01 Jun 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम का लगातार बदलता मिजाज आम उत्पादकों के लिए चिंता का सबब बन गया है। रविवार को एक बार फिर से आई आंधी ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तेज आंधी-बारिश में हजारों क्विंटल कच्चा आम टूटकर जमीन पर गिर गया। पेड़ों के नीचे आमों के ढेर लग गए।
विज्ञापन

आम की अच्छी फसल देखकर किसानों और कारोबारियों को इस वर्ष बेहतर आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन लगातार आ रही आंधी-बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। रविवार को आई तेज आंधी में बड़ी संख्या में कच्चे और तैयार आम पेड़ों से टूटकर जमीन पर गिर पड़े। गिरने के कारण फलों में चोट लग गई, जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। ऐसे आमों से बने उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए बाजार में इनके खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं।
कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती होती है। अमरोहा का आम देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों तक निर्यात किया जाता है। इस वर्ष मौसम की शुरुआत में फसल अच्छी दिखाई दे रही थी और उत्पादन बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन चेपा, गिडार और अब लगातार आंधी-बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

आम उत्पादक बोले- आंधी-बारिश से 45 प्रतिशत फसल प्रभावित
आम उत्पादक जयकरन सिंह का कहना है कि इस सीजन में आई लगातार आंधी-बारिश से करीब 45 प्रतिशत तक फसल प्रभावित हो चुकी है। बागों में गिरे आमों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, आम उत्पादक महेश सिंह के अनुसार पिछले कई दिनों में आई आंधियों ने किसानों और आम व्यापारियों दोनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यदि आगे भी मौसम का यही रुख रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। रविवार दोपहर अचानक बदले मौसम और तेज आंधी के बाद बागों में आमों के ढेर लग गए। यदि आने वाले दिनों में मौसम स्थिर नहीं हुआ तो निर्यात योग्य आमों की संख्या में भारी कमी आ सकती है। ऐसे में न केवल किसानों की आय प्रभावित होगी, बल्कि बाजार में भी आम की उपलब्धता और गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें