फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यम तीर्थ के शिलान्यास संग राज्यमंत्री ने किया पार्क का उद्घाटन

Fri, 03 Jan 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संभल। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ संभल के मोहल्ला हल्लूसराय में यम तीर्थ का विधिविधान के साथ शिलान्यास किया। इसके बाद पास में ही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर चौधरी सराय पहुंचीं। जहां पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए पार्क का उद्घाटन किया।
हल्लूसराय यम तीर्थ के शिलान्यास के मौके पर आचार्य पंडित शोभित शास्त्री, विशाल शर्मा आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई।
इस दौरान क्षेमनाथ मंदिर के महंत दीनानाथ, परमेश्वरलाल सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, संजय सांख्यधर, मुकुल रस्तोगी, संजय गुप्ता पोली, राजेश्वरी त्यागी, राजेंद्र पाल, अजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता की शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त हुआ था यमतीर्थ: वर्ष 2019 में कुछ लोगों ने यमतीर्थ की कुछ भूमि पर अतिक्रमण कर दिया था। जिससे परिक्रमा मार्ग बाधित हो गया था। इसकी शिकायत भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने तत्कालीन एसडीएम दीपेंद्र यादव से की थी। एसडीएम पर ईओ का भी चार्ज था। उन्होंने पालिका की टीम के साथ जाकर यमतीर्थ को अतिक्रमण मुक्त कराया था। उसके बाद से ही लगातार समय समय पर पूजा अर्चना हिंदू संगठनों द्वारा की जाती रही है। अब इसको पूरी तरह संवारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें