फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दौलतपुर के हालात तनावपूर्ण, पुलिस व पीएसी ने किया मार्च

Sat, 21 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव के चलते माहौल का तनावपूर्ण बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी ने मार्च किया। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, समुदाय विशेष के पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आधी रात को अपना धरना खत्म कर दिया। अब शनिवार को वह एसपी से मुलाकात करेंगे।
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी इब्ने हसन की बेटी शबना की शादी 10 जून को डिडौली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी जावेद से हुई थी। बुधवार को जावेद पत्नी शबाना को लेने कार से सुसराल आ रहे थे। वह पृथीपुर चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार से गांव पृथीपुर निवासी महेश सिंह की बाइक में टक्कर हो गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने जावेद से मारपीट की। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद मझरा से बड़ी संख्या में लोग कारोबारी इब्ने हसन के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मारपीट कर दी। बाद में आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ और घर में आग लगा दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया था। सांप्रदायिक तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने इब्ने हसन के बेटे मुस्तकीम की तहरीर पर अनुसूचित जाति के 18 नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें महेंद्र, अमन, काविंद्र, मीकू, जोगेंद्र, वीरेंद्र, नन्हे, सिद्धू, नौबाहर, अक्षय, विक्की, महिलाल, शिवम, राजू, अजय पाल, हाजिराम, वीर सिंह, राजेंद्र ठेकेदार और एक अज्ञात को आरोपी बनाया। बाद में पुलिस ने विनोद, अंकुश, छिद्दू और वीरेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में कारोबारी पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराने को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नौगांवा सादात थाने में धरना दिया। हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ बजरंदल कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में ही खाना बनाया और खाया। हालांकि पुलिस ने अभी तक अनुसूचित जाति पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी गांव का माहौल तनावपूर्ण रहा। सुरक्षा के लिहाज से वहां पुलिस बल तैनात है। एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ अवधभान सिंह भदौरिया व कई थानों की पुलिस व पीएसी ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीणों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

दौलतपुर घटना के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

अमरोहा। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने शुक्रवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि नौगांवा थानाक्षेत्र के गांव दौलतपुर घटना के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।
विज्ञापन

अंकित यादव ने कहा कि 18 जून को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव दौलतपुर में कारोबारी इब्ने हसन के घर पर आ रहे दामाद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी के घर में घुसकर उनके परिजनों से मारपीट की और उनके घर में आग लगा दी थी। घटना के बाद से ही पूरा परिवार भयभीत है। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद इस घटना का विरोध करता है। मांग करता है कि जल्द से जल्द इस घटना में लिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही नुकसान की भरपाई भी आरोपियों से की जाए। इस दौरान मोहम्मद कैफ, दानिश मलिक, आलम मलिक, मजहर मलिक, बंटी आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें