फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सातवें दिन भी ठप रहा सर्वर, डाकघरों में नहीं हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डाकघरों में शुक्रवार को भी सर्वर ठप रहा। बिना काम कराए ही लोगों को लौटना पड़ा। डाकघरों में अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लीकेशन के लांच करने की घोषणा के बाद इस प्रणाली को लागू करने के लिए दो अगस्त को कामकाज बंद रहने की जानकारी दी थी लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी डाक घरों की सेवाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। इस कारण डाक विभाग द्वारा लागू की जा रही इस उन्नत प्रणाली के चलते कई भाइयों की कलाइयां सूनी रह गई।
विज्ञापन

देशभर के डाकघरों में लागू सिस्टम को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत चार अगस्त से होनी थी लेकिन दो अगस्त के बाद से ही डाक विभाग की सेवाएं चरमरा गई हैं। त्योहारी मौके पर विभाग की सेवाओं ने लोगों का साथ ही छोड़ दिया। दो अगस्त के पहले तक जो राखियां विभाग द्वारा रजिस्टर्ड व स्पीड पोस्ट से भेजी गई, सिस्टम के काम न करने के कारण उनके पहुंचने का भरोसा भी नहीं हो रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सीमा पर तैनात सैनिकों के भेजने के लिए राखियों की व्यवस्था की गई थी लेकिन डाक सेवा बाधित होने के कारण वह राखियां भी नहीं भेजी जा सकी।
अब इन राखियों को स्थानीय पुलिस व मुरादाबाद में पीएसी के जवानों के लिए भेजा गया है। इसके अलावा डाक घरों की स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल व लेन-देन आदि का कोई काम नहीं हो पा रहा है। डाकघर पहुंचने वाले लोगों को मायूसी के साथ वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हेड पोस्ट मास्टर अमित विकास यादव का कहना है कि सर्वर सेंटर से लगातार संपर्क बना हुआ है। जैसे ही सर्वर ठीक होगा, डाक सेवा भी बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें