अमरोहा। सोमवार को सदर तहसील बार एसोसिएशन अमरोहा का चुनाव सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम तीन बजे तक मतदान होगा। मंगलवार को मतगणना सुबह 11 बजे से शुरु होगी। अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव होगा जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार भटनागर व शकील अहमद के बीच मुकाबला है जबकि कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन सिंह व इरफान के बीच मुकाबला है। महासचिव पद पर संजीव कुमार, सहसचिव पद पर मोहम्मद शाहरूख, जितेंद्र कुमार, उपसचिव पद पर उमेश कुमार, मीडिया प्रभारी पद पर सैफ सिद्दीकी, प्रवक्ता पद पर भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयविंद्र सिंह खरे व इंतेखाब नासिर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार पंवार, काशीराम व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मोहम्मद अमजद इदरीसी व ऑडिटर पद पर कय्यूम अली, उप सचिव पद पर संजीव सक्सेना उर्फ सोनू का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह जानकारी चुनाव अधिकारीगण सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने दी। चुनाव में पुष्कर लाल गुप्ता, गौरव शर्मा, अभिनव सक्सेना, मंजीत सिंह आदि अधिवक्ता सहयोग करेंगे।