फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस ने 40 दिन में दाखिल की थी चार्जशीट, जांच में बढ़े छह और नाम

Sun, 05 Jul 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। अलीगढ़ की किशोरी से धोखाधड़ी, जबरन निकाह, मारपीट और तीन बार हलाला कराने के मामले में पुलिस ने महज 40 दिनों के भीतर इस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके साथ ही, विवेचना के दौरान इस घिनौने अपराध में शामिल रहे छह अन्य आरोपियों के नाम भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब अलीगढ़ निवासी पीड़ित युवती ने सैदनगली थाने में तहरीर देकर अपने पति और अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2015 में जब वह महज 15 वर्ष की (नाबालिग) थी, तब ढक्का निवासी अजहर नवाज ने उससे जबरन निकाह किया था। मिस्ड कॉल के जरिए उनकी बातचीत शुरू हुई थी।
इसके बाद जनवरी 2016 में उसे तीन तलाक दे दिया गया और दोबारा निकाह के नाम पर पहली बार हलाला कराया गया। अप्रैल 2017 में दूसरा निकाह हुआ, जिससे एक बेटी पैदा हुई। जनवरी 2021 में आरोपी ने फिर तलाक दे दिया और इद्दत के दौरान ही दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

बाद में पहली पत्नी को बहला-फुसलाकर तीसरी बार निकाह का झांसा दिया गया और इस बार हलाला के नाम पर दो अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फरवरी 2025 में सामाजिक दबाव और झांसा देकर एक फर्जी निकाह भी कराया गया था। पीड़िता की तहरीर पर तत्कालीन थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने मुख्य आरोपी अजहर नवाज, शाहनवाज चौधरी और हकीम निशात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजहर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें