फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कबड्डी में तिगरिया भूड़ और मुरीदपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 10 Dec 2024 12:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते युवा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को कबड्डी के मुकाबले खेल गए। कबड्डी के सीनियर व जूनियर बालक वर्ग में तिगरिया भूड़ और सब जूनियर में मुरीदपुर अटारी ने पहला स्थान पाया। सीनियर बालिका वर्ग में बागड़पुर माफी, जूनियर में संविलियन विद्यालय ढाकोंवाली व सब जूनियर में बागड़पुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल की ओर से नगर की एक एकेडमी में सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सीनियर वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में उमेश कुमार, 400 मीटर में मुमताज व 1500 मीटर दौड़ में राजू शर्मा, चक्का फेंक में नितिन कुमार, भाला फेंक में अजय, लंबी कूद में गुलजार, ऊंची कूद में मुंतजिर ने पहला स्थान पाया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सत्यम, 200 मीटर में अरुण, 400 मीटर में अभय कुमार, चक्का फेंक में प्रीत कुमार, भाला फेंक में रचित, लंबी कूद में मुन्ना, ऊंची कूद मोहम्मद समी पहले स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रहजम, 800 मीटर दौड़ में सचिन, चक्का फेंक में धनंजय सिवाच, भाला फेंक में मृदुल गोस्वामी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में जूनियर की 200 मीटर दौड़ में प्राची, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ में अंशिका, ऊंची कूद में कृतिका, सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में सोफिया, लंबी कूद में नेहा पहले स्थान पर रहीं। भारोत्तोलन में 49 किलो में मयंक, 55 किलो में दीपक कुमार, 61 किलो में रचित कुमार, 67 किलो में रिजवान, 73 किलो में मुदित कुमार और 73 किलो से अधिक में रितिक शर्मा ने पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग के भारोत्तोलन में 40 किलो में राखी, 45 किलो में आसिया, 49 किलो में मोनिका, 55 किलो लक्षिका, 59 किलो में शिवानी ने पहला स्थान पाया। निर्णायक मंडल में संजीव कुमार, मनीष कुमार, राजकुमार सिंह, धनवंत सिंह, कमलजीत सिंह, कामेंद्र सिंह रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत विश्वबंधु एकेडमी के प्रधानाचार्य परवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दौड़ प्रतियोगिता को झंडी दिखाकर की। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों को बैज लगाकर स्वागत और निर्णायक मंडल का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें