फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका को मुरादाबाद घुमाने ले गए युवक का पंचायत ने कराया निकाह

Wed, 01 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। मुरादाबाद का एक युवक रविवार को डिडौली निवासी प्रेमिका को अपने साथ मुरादाबाद घुमाने ले गया। वहां से लौटने पर परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चल गया। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने पंचायत बुलाई। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। पंचायत में प्रेमी युगल का निकाह कर दिया गया। निकाह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मुरादाबाद के मैनाठेर थानाक्षेत्र निवासी युवक की रिश्तेदारी है। मोटर मकैनिक युवक का रिश्तेदारी में आना-जाना था। करीब एक साल पहले युवक का प्रेम प्रसंग रिश्तेदारी के पड़ोस में रहने वाली युवती से शुरू हो गया। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। बीते रविवार को युवक गांव पहुंचा और प्रेमिका को अपने साथ घुमाने मुरादाबाद ले गया। वहां से घर लौटने में प्रेमिका को देर हो गई तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। इस पर युवती ने उन्हें अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। जिस पर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के रिश्तेदारों से बात कर प्रेमी और उसके परिजनों को गांव बुला लिया। सोमवार को दोनों पक्षों में पंचायत हुई। जिसमें गांव के जिम्मेदार लोगों शामिल हुए। दोनों पक्ष निकाह के लिए रजामंद हो गए जिसके बाद सोमवार की रात दोनों का निकाह करा दिया गया। उसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें