फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रिकेट का मैदान बना अखाड़ा, खिलाड़ियों में चले लाठी-डंडे, किशोर को दौड़ाकर पीटा

Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खेलते समय क्रिकेट का मैदान अखाड़ा बन गया। खिलाड़ियों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच ए किशोर को दौड़ाकर पीटा गया जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चार नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमरोहा के मुहल्ला कुरैशी में रजनेश कुमार का परिवार रहता है। मोहल्ला शास्त्री नगर वासुदेव नगर के पीछे रहने वाला उनका भांजा दक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी में क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। तभी मोहल्ला शिव द्वारा के रहने वाले फैज आलम, अरमान, गामा, अयान और चार-पांच अज्ञात युवकों ने दक्ष को गालियां दीं। जाति सूचक शब्द कह कर अपमानित किया। विरोध करने पर मारपीट की।
मारपीट के दौरान दक्ष बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान मौके पर मैच खेल रहे अन्य युवकों ने उसे बचाया। सूचना मिलती परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल दक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में रजनेश कुमार की तहरीर पर फैज आलम, अरमान, गामा, अयान और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें