फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में बनाया जा रहा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता का कार्यालय

Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता का फाजलपुर में कार्यालय बनाया जा रहा है। इसके बनने से उनको और स्टाफ को विभागीय कार्य करने और उपभोक्ताओं से मिलने में आसानी रहेगी। दो साल पूर्व बिजली विभाग का गजरौला नाम से नया जोन बनाकर मुख्य अभियंता का पद सृजित किया गया।
विज्ञापन

उनके अधीन अमरोहा जिला व बिजनौर का विद्युत वितरण धामपुर मंडल आते हैं। मगर उनका कार्यालय नहीं बनाया गया। वैकल्पिक रूप से अधिशासी अभियंता कार्यालय के निकट दो कक्ष दिए। एक में बैठकर मुख्य अभियंता कार्य करते हैं जबकि दूसरे में उनका स्टाफ बैठता है। उपभोक्ताओं से मिलने में आ रही परेशानी दूर करने और विभागीय कार्यों को अच्छी तरह से करने के लिए मुख्य अभियंता का कार्यालय का भवन बनाया जा रहा है।
जिसका काम कई दिन पूर्व शुरू हो गया। जिसमें पांच कमरे बन रहे हैं। एक में मुख्य अभियंता का ऑफिस बनेगा। दो कमरे उनके स्टाफ के लिए रहेंगे। एक में विभाग के अभिलेख रखे जाएंगे। एक कमरा मुख्य अभियंता कार्यालय के संबद्ध अधिशासी अभियंता के लिए रहेगा। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि कई दिन पूर्व उनके कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुछ दिनों में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें