फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पैथोलॉजी लैब में दोगुनी हुई जांच कराने वाले मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सर्दी के मौसम में सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब पर दोगुना भार बढ़ गया है। हर रोज अस्पतालों में एक हजार से ज्यादा नमूनों की जांच कराई जा रही है। कुछ दिन पहले यह संख्या सिर्फ पांच सौ के करीब थी। इसमें सीबीसी, केएफटी, एलएफटी जांच के मरीज सबसे अधिक हैं। रिपोर्ट एक दिन बाद मिल रही है, इस कारण दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीमारियों के प्रकोप से जिला अस्पताल में पैथोलाॅजी लैब में जांच का दबाव बढ़ गया है। पहले यहां पर प्रतिदिन 40 से 50 लोगों की जांच होती थी मगर अब यहां हर रोज 90 से 100 लोग अपनी खून की जांच करवाने पहुंच रहे हैं। जांच का दबाव बढ़ने पर लैब में सभी की जांचें भी नहीं हो पा रही हैं। दोपहर में एक बजे के बाद मरीज को सैंपल के लिए अगले दिन आने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। जिला अस्पताल की पैथोलाॅजी लैब में खून से संबंधित जांचें की जाती हैं। डाॅक्टर मरीज की हालत को देखकर उसको खून की जांच कराने का परामर्श देते हैं। वर्तमान में सर्दी, खांसी और बुखार से लोग पीड़ित हैं। इसीलिए पैथोलाॅजी लैब में जांच करवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लैब में सीबीसी के अधिक सैंपल पहुंच रहे हैं। सुबह दस से एक बजे तक ही मरीजों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे बाद जांच कराने को पहुंच रहे लोगों को अगले दिन आने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। शुक्रवार जिला अस्पताल में कई मरीज बिना जांच कराए वापस लौट गए। उनको सोमवार को अस्पताल में आकर सैंपल देने के लिए बोला गया है। जांच रिपोर्ट भी सैंपल के अगले दिन प्राप्त होगी। इस प्रकार मरीज को खून की जांच रिपोर्ट पाने के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। लोगों को गरम कपड़े पहनने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें