फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिकाध्यक्ष ने आठ सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय निकाय निदेशक से जलसमाधि लेने की धमकी देने वाले आठ सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उक्त सभासदों ने उनसे पांच-पांच लाख रुपये मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर सभासदों ने जलसमाधि लेने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सभासद जिले के एक विधायक और एक पूर्व विधायक के समर्थक हैं।
पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने स्थानीय निकाय के निदेशक को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पालिका में नियम अनुसार ई-निविदा प्रकिया जेम पोर्टल व ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से काम कराए गए। डीएम के अनुमोदन के बाद समस्त कार्यों का भुगतान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आठ सभासद उनसे पांच-पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, जिसे पूरा नहीं करने पर सभासदों द्वारा भाजपा और उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की शिकायत की गई। इन आठ सभासदों के अलावा बाकी 17 सभासद कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त सभासद अतिरिक्त लाभ कमाने के उद्देश्य से आए दिन प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देते हैं। 15 फरवरी को जलसमाधि लेने की धमकी दी। लेखा लिपिक के खिलाफ गलत शिकायत कर रहे हैं। कुछ सभासद पूर्व में भी पालिका के सभासद रहे हैं तब भी उन्होंने धरना प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

एक सभासद पति जोकर वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। एक सभासद पति की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उनका इलाज चल रहा है। पालिकाध्यक्ष ने विनीता अग्रवाल, सुमन शर्मा, कपिल चौधरी, सरताज उर्फ कलुआ, राजपाल सिंह, अरविंद यादव, मनु शर्मा, पुष्पा चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें