फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित युवक की मां भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कंचन बाजार निवासी कोरोना संक्रमित युवक की माता की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। माना जा रहा है कि माता को पुत्र से ही संक्रमण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग दोनों की हालत पर नजर रखे हुए हैं। वहीं ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि के लिए लोगों को जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कंचन बाजार में रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेट करने के बाद परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। अधीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट में युवक की माता भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। उनका उपचार किया जा रहा है और उनको दवाएं दी गईं हैं। युवक में पाए गए संक्रमण की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह पता चल सके कि युवक का वायरस ओमिक्रॉन वैरिएंट तो नहीं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना शनिवार को लखनऊ से दिल्ली पहुंचा है। फिलहाल लोगों की नजर उसकी रिपोर्ट पर लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें