फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोड़ जिले के गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं को रिझा गए योगी

विज्ञापन
'The money-gold from the walls is the result of the dark exploits of the previous governments' - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के इत्र कारोबारी के जरिए सपा और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले विकास का पैसा कहां जाता था, यह तीन दिन पहले देखा होगा। दीवारों से निकला पैसा और सोना पिछली सरकारों के कारनामों का नतीजा है।
विज्ञापन

हमारी सरकार को पांच वर्ष होने जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में विकास की बयार बहती हुई दिखाई दे रही है। यह वही प्रदेश है, जहां पर विकास के नाम पर गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं को 2017 से पहले पैसा नहीं मिलता था।
उन्होंने कहा कि लोग गरीब का पैसा कैसे छिपाकर रखते थे और वहीं पैसा आज सरकार निकालकर बाहर ला रही है। यही पैसा प्रदेश के विकास को नई गति देकर उत्तर प्रदेश को नंबर एक का प्रदेश बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता की स्थिति थी। कोई प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहता था। कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था, लेकिन आज देशभर के लोग यूपी में उद्योग खड़ा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

किसानों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की आठ चीनी मिलों की पेराई क्षमता को बढ़ाने की कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। जिसमें हसनपुर की चीनी मिल भी शामिल है। गन्ना किसानों का एक लाख 51 हजार करोड़ अधिक का गन्ना मूल्य का भुगतान पिछले साढ़े चार साले के भीतर भुगतान किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया, लेकिन यह काम सपा, बसपा की चौदह वर्ष की सरकारों में नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें