फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली/हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालकर साइकिल पर सवार होकर जा रहे किसान से बदमाशों ने मारपीट कर चालीस हजार रुपये लूट लिए। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी किसान राकेश पुत्र निरंजन मंगलवार दोपहर को रहरा स्थित यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की शाखा से चालीस हजार रुपये निकाले थे। रकम लेकर वह साइकिल से अपने गांव को जा रहा था। रहरा गवां मार्ग पर आदमपुर मोड़ के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने राकेश को रोक लिया और मारपीट कर चालीस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्यवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
थाना अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में है। रास्ते के सीसीटीवी की फुटेज चेक कराई जा रही है। बुधवार को बैंक खुलने पर पहले यह पता कराया जाएगा कि क्या वाकई बैंक से पैसे निकाले गए थे। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें