फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बूंदाबांदी से चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी और उमस से मामूली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को 42 डिग्री था। बूंदाबांदी और तेज हवा के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

मई की शुरुआत से मौसम जनमानस की कड़ी परीक्षा ले रहा था। दोपहर में धूप ऐसी कि जैसे जिस्म झुलस जाएगा। तापमान 46 डिग्री तापमान पहुंचने के कारण गर्मी भी चरम पर पहुंच गई थी। लेकिन, बुधवार की रात से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। आसमान में बिजली चमकी के साथ तेज हवाएं चलीं। हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद एकाएक तापमान चार डिग्री लुढ़क कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे जनमानस को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। इसी प्रकार का मौसम आगे भी बने रहने की उम्मीद है। तीन-चार दिन भीतर तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। तीन-चार दिनों में छिटपुट बारिश की संभावना है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें