फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शनिदेव की जयंती पर हवन कर सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। श्री शनिदेव जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान शनिदेव जन्मोत्सव पर हवन में आहुतियां प्रदान कर घर में सुख समृद्धि की कामना की गई। भंडारा कर राहगीरों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया।
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को बुध बाजार के प्राचीन शिव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर सबसे पहले भगवान शिव के भक्तों ने हवन किया। सामूहिक रूप से हवन में आहुतियां प्रदान कर सुख समृद्धि और भगवान शनिदेव से अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। इसके बाद शनिदेव के भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों को भोजन कराया गया। दोपहर बाद तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शनि सेना के संरक्षक सुरेंद्र स्वामी, महंत महेंद्र स्वामी, नवीन कक्कड़, विमल चौधरी, कुमुद शर्मा, सतीश चौहान, बाबा नाथ फकीर, वैभव शुक्ला, त्रिभुवन शर्मा, नरेंद्र स्वामी, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें