फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मायके वाले पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी सुनीता की शादी करीब तीन वर्ष पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी अशोक के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक पति एवं ससुर ने बृहस्पतिवार सुबह को सुनीता को मारपीट कर घायल कर दिया। सिर में गहरी चोट आई है। सूचना मिलने पर मायके वाले बेटी की ससुराल में पहुंच गए। घायल को लेकर मायके वाले कोतवाली पहुंच गए। आरोप लगाया कि दहेज में भैंस मांगी जा रही है। जो बाइक दी गई थी वह पसंद नहीं है। महंगी बाइक की मांग की जाती है। इसलिए आए दिन मारपीट की जा रही है। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एसएसआई सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि मारपीट में महिला घायल है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें