फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होलिका दहन के दिन जामा मस्जिद का बाजार आठ बजे बंद होगा

Sat, 08 Mar 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। होलिका दहन के समय तिकोने स्कूल से जामा मस्जिद तक का बाजार रात आठ बजे बंद हो जाएगा। तरावीह पढ़ने वाले लोग भी साढ़े नौ बजे तक मस्जिद से अपने घरों को चले जाएंगे। यह आश्वासन मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने अपने कार्यालय में मुस्लिम कमेटी व होली समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में होलिका दहन के जुलूस के समय शांति बनाए रखने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में होली समिति के पदाधिकारी पवन गुप्ता ने जानकारी दी कि होलिका दहन बृहस्पतिवार 13 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे हाेगा। होलिका दहन का जुलूस जामा मस्जिद इलाके से होकर ही होली पार्क पहुंचता है। रमजान के दौरान जामा मस्जिद के पास बाजार में देर रात तक रौनक रहती है। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने जामा मस्जिद कमेटी के प्रबंधक कलुवा अहमद से अपील की कि वे तिकोने स्कूल से होली पार्क तक बाजार आठ बजे बंद कर दें। बैठक में मौजूद एसडीओ से नमाज के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने की मांग की गई। इस मौके पर हाजी यासीन, अफजाल हुसैन, ओमकार गर्ग, कपिल अग्रवाल, चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान, एसडीओ बिजली राजन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें