फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छह माह से बाजार ठेकेदार ने नहीं जमा कराया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास खंड अमरोहा की ग्राम पंचायत नन्हेड़ा अल्यारपुर में बाजार ठेकेदार पर छह माह से पंचायत खाते में रकम जमा न करने का आरोप है, जबकि दुकानदारों से वसूली जारी है। विभागीय अधिकारी अब कार्रवाई की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ को भेजे पत्र में बताया कि अप्रैल में बाजार की नीलामी में ग्राम निवासी धर्मेंद्र सैनी को 13 लाख 65 हजार 500 रुपये में ठेका दिया गया था। रकम तीन किस्तों में जमा होनी थी। पहली किश्त एक सप्ताह में जमा की जानी थी। ठेकेदार ने 24 अप्रैल को 4 लाख 55 हजार रुपये का चेक दिया, जिसे बैंक ने निरस्त कर दिया।
चेक निरस्त होने के बाद पंचायत स्तर से कई बार रकम जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई धनराशि जमा नहीं हुई। ग्राम पंचायत सदस्य ममता भी सीडीओ से शिकायत कर चुकी हैं। मामले में कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें