फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पशुशाला में घुसा तेंदुआ ग्रामीण को देखकर भागा

Fri, 20 Jun 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले गांव देहरा चक में तेंदुआ का शव मिलने के बाद भी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक बनी है। बुधवार रात गांव फौलादपुर में नैपाल सिंह की पशुशाला में कुत्ते को निवाला बनाने के लिए घुसा तेंदुआ ग्रामीण के आने पर दीवार फांदकर भाग गया। घटना ग्रामीण के घर पर लगे कैमरे में कैद हो गई।
गांव फौलादपुर में नैपाल सिंह ने अपना मकान खेत पर बना रखा है। उनका खेत गांव से ही सटा है। नैपाल ने बताया कि करीब एक माह पहले तेंदुए ने उनके एक कुत्ते को निवाला बना लिया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने मकान पर सीसीटीवी लगा रखा है। बुधवार रात उनको कुत्ते के पिल्ले के भौंंकने की आवाज आई तो उनकी आंख खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को उठाया और लाठी डंडे लेकर अपनी पशुशाला में पहुंचे। वहां नल के पास तेंदुआ बैठा हुआ था, जो नैपाल सिंह व उनके परिजनों को देखकर पशुशाला की दीवार फांदकर भाग गया। पूरी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने इस घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें