अमरोहा। बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। सोमवार सुबह तक ब्रजघाट से गंगाजल लेकर कांवड़िये अपने पास के मंदिर और शिवालयों पर पहुंच गए जाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि अब दूसरे सोमवार पर भगवान शंकर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये लौटने लगे हैं। सोमवार की सुबह तक शिवभक्त अपने मंदिर और शिवालयों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद 23 जुलाई की शिवरात्रि है। प्लान तो 23 जुलाई की दोपहर तक डायवर्जन लागू रखने का है। लेकिन, सोमवार की दोपहर हाईवे की दोनों लेन को खोल दिया जाएगा। इसके बाद कांवड़ियों को भीड़ बढ़ते ही रूट डायवर्जन प्लान को फिर से लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद फिर से हाईवे वनवे हो जाएगा। साथ ही बड़े वाहन कंटेनर, ट्रक, डीसीएम, निजी और रोडवेज बस वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन चलेंगे। हाईवे वनवे होते ही मुरादाबाद से दिल्ली लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया जाएगा।