फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भगवा हुआ हाईवे, गूंजे भोले के जयकारे

Mon, 04 Aug 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ हाईवे से गुजरते कांवड़िये। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। मन में भगवान शिव की अटूट भक्ति, कांधे पर कांवड़ डीजे के बजते भगवान शिव के भजनों पर बोल बम के जयकारों से दिल्ली-लखनऊ हाईवे का माहौल शिवमय हो गया। सावन के चौथे सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से हाईवे केसरिया रंग में रंग गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात ब्रजघाट से कांवड़ लेने के लिए श्रद्धालु रविवार की सुबह कांवड में जल लेकर गंतव्य की ओर बोल बम के जयकारे लगाते हुए बढ़ते नजर आए। बरेली, रामपुर, मिलक आदि जाने वाले कांवड़िये भोले की भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे।
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़े-बड़े डीजे लगे थे। इन पर बज रहे भक्ति गीतों पर कावड़िये थिरकते नजर आए। धूप और उमस के बावजूद उनके चेहरे पर थकान नहीं थी, बल्कि होठों पर भोलेनाथ के जयकारे थे। पैरों में बंधे घुंघरुओं से वह छम-छम करते चल रह थे। पुरुष ही नहीं, महिलाएं और बालक भी कावड़ लेकर निकले।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईव दिनभर जयकारों से गुंजायमान रहा। कांवड़ भी आकर्षक तरीके से सजाई गई थीं। गजरौला के बाद मुरादाबाद की दिशा में झनकपुरी मंदिर से लेकर अलग-अलग स्थानों पर कांवड़िये आराम करते हुए दिखे। दोपहर में भीड़ कुछ कम हुई तो सुबह व शाम में हर ओर कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे थे। जोया पहुंचने के बाद अमरोहा की ओर भी कांवड़िये दिखाई दिए। वहीं, कुछ कांवड़िये हरिद्वार से भी जल लेकर बिजनौर रोड से जोया रोड की ओर आते हुए दिखाई दिए। कांवड़ियों के स्वागत के लिए लोग उत्सुक दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें