फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोक आस्था के महापर्व छठ का सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत संपन्न हो गया। वासुदेव तीर्थ मंदिर के सरोवर का किनारा दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भोर से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और सदस्यों की दीर्घायु की कामना की। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब चार बजे से ही व्रती महिलाएं पूजन सामग्री लेकर वासुदेव तीर्थ पहुंचने लगी थीं। उनके हाथों में धूप, दीप, नैवेद्य, फल-फूल और प्रसाद से भरी टोकरियां थीं। सरोवर के किनारे पहुंचकर महिलाओं ने विधि-विधान से छठी मैया की पूजा की। इसके बाद पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर और अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। सूर्योदय होते ही व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इसके साथ ही घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे। ''''कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... और घाट पर हमहूं अरघिया देइबे हे छठ मइया... जैसे लोकगीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में चारों ओर छठी मैया के जयकारे सुनाई दिए।
विज्ञापन

पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने घर पहुंचकर शर्बत और चाय पीकर 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। कई परिवारों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं। घाट पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की परंपराएं पूरी हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें