फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती थाने पहुंची, बोली- बालिग हूं, अपनी मर्जी से गई थी

Sat, 21 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती शुक्रवार को वकील संग थाने पहुंची। उसने खुद को बालिग बताया और कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। पुलिस ने युवती के बयान कराने के लिए कोर्ट भेजा है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले निवासी युवती प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को युवती वकील के साथ थाने पहुंची। युवती ने पुलिस से कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से घर से गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि युवती खुद थाने आई थी। कोर्ट में बयान नहीं होने के कारण फिलहाल उसे जिला अस्पताल स्थित सेफ हाउस पर रखा गया है। शनिवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवती के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें