फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया

Mon, 19 May 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। युवती ने शादी के लिए कहा तो मना कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किसान की बेटी को गांव के ही युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। रविवार को कोतवाली पहुंची युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक सालभर से ज्यादा समय से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना रहा है। बहाने से बुलाकर यौन शोषण करता है। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। आरोपी ने अपनी बहन की शादी में बुलाकर भी दुष्कर्म किया। अब शादी करने से भी मना कर रहा है। पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी देने पर उन्होंने युवक के परिजनों से बात की तो उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें