फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्राओं ने जाना पुलिस कैसे करती है उनकी सुरक्षा

Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्राइटवे इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को धनौरा थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। एफआईआर, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जाना। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद भी किया। सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। साथ ही उन्होंने जाना की पुलिस कैसे उनकी सुरक्षा करती है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी।

स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद जुनैद के नेतृत्व छात्राएं मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत धनौरा थाने में पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा, सावधानी व जागरूकता से साइबर ठगों का शिकार होने से बचा जा सकता है। वहीं, साइबर ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर फोन पर जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि मनचले पीछा करे या छेड़खानी करे तो घबराएं नहीं। इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दें। आपात परिस्थितियों में 112 नंबर हेल्पलाइन की सहायता लेने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी भी दी। छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, रिसेप्शन, कंट्रोल रूम आदि की जानकारी दी गई। एसएचओ ने पुलिस द्वारा दर्ज की जाने वाली एफआईआर के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि पुलिस जनता के मित्र की तरह काम करती है। इस दौरान एसआई रवि कुमार, अरुण कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें