फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बैराज से छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र में फिर से गंगा उफनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश व बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से खादर क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बन गए हैं। गंगा नदी उफनाने से पानी खेतों में घुस गया है। ग्रामीणों जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

तहसील के खादर क्षेत्र के गांव देवीपुरा, पपसरी खादर, सीपीया, इब्राहीमपुर, झुंडपुरा, रमपुरा खादर, पहाड़पुर, शाहजहांपुर, मुकारमपुर आदि गंगा नदी किनारे बसे हुए हैं। बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने की वजह से गंगा नदी उफान पर है। गंगा नदी का पानी देवीपुरा से पपसरी खादर को जाने वाले मार्ग पर आ गया है। करीब एक दर्जन गांवों के जंगलों में पानी घुस गया है। इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। देवीपुरा से सीपीया को जोड़ने वाली पुलिया की मरम्मत भी पानी के तेज बहाव की वजह से नहीं हो पाई है। लोग आवागमन के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। तहसीलदार मूसाराम थारू का कहना है कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। अभी गंगा नदी का पानी गांवों में नहीं घुसा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें