अमरोहा। मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को गजरौला में छापामार अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार कलश्यान व कुलदीप कुमार दीक्षित के साथ बुद्ध बाजार, स्टेशन रोड गजरौला स्थित दुकान से से पनीर व खोया का नमूना, रेलवे पुल के नीचे स्थित डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। इसके अलावा मोहल्ला कविनगर स्थित जूस भंडार से काजू का नमूना लिया गया। टीम ने इस दौरान गजरौला के कई दुकानों के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई रखने एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय करने के निर्देश दिए गए।