फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आएं युवा : टंडन

Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खत्री सभा की ओर से सोमवार को भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जैसे महान व्यक्तित्वों की जयंती मनाना युवाओं में प्रेरणा जगाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. यतेंद्र कटारिया विद्यालंकार ने राजर्षि टंडन के जीवन-दर्शन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, हिंदी भाषा के लिए उनके संघर्ष और भारत की सांस्कृतिक आत्मा के प्रति उनके समर्पण को बताया।
उन्होंने राजर्षि टंडन को आधुनिक भारत का नैतिक स्तंभ बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलें। डॉ. वंदना रानी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. मनीष टंडन ने खत्री समाज के युवाओं से आग्रह किया कि वे राजर्षि टंडन के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा, सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आएं। कवि भुवनेश शर्मा और कवि वंदेमातरम ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति दी। उन्होंने वातावरण को राष्ट्रप्रेम और भावुकता से भर दिया।
विज्ञापन

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान खत्री सभा के अध्यक्ष मनोज टंडन, विकास टंडन, कोर कमेटी के अध्यक्ष विमल टंडन, अनिल स्वरूप टंडन, विजय टंडन, कपिल शर्मा, गौरव कपूर, हरी सिंह मौर्य, राहुल माहेश्वरी एडवोकेट, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें