फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खाद्य विभाग ने बीस किलो खराब रसगुल्ले नष्ट कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिले में छापा मार अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग जगहों से नौ नमूने भी एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने हसनपुर क्षेत्र में करीब बीस किलो सफेद रसगुल्ला नष्ट कराया।
विज्ञापन

विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट जांचने को शुक्रवार को जिले में अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान ढक्का मोड़ हसनपुर में एक दुकान पर रखे करीब बीस किलोग्राम सफेद रसगुल्ला नष्ट कराया। मौके से टीम ने नमूना भी जांच के लिए एकत्र किया। इसके अलावा दमगढ़ी हसनपुर व शाहपुर कला स्थित एक रसगुल्ला निर्माण इकाई से भी रसगुल्ले का नमूना लिया। उझारी स्थित मिठाई कारोबारी से दूध बर्फी का नमूना, इसके अलावा नवादा रोड सुल्तानपुर गजरौला से नासिर, गुड्डू व दिलशेर से सफेद रसगुल्ले का नमूना लिया। रजबपुर स्थित एक दुकान से खोया व सफेद छेना के दो नमूने एकत्र हुए। इसके अलावा अमरोहा नगर से दूध का नमूना एकत्र किया।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार दीक्षित, राकेश कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे। बताया कि यह अभियान रक्षाबंधन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें