फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : राजकीय कन्या इंटर काॅलेज व सुखदेवी कॉलेज की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से संकुल स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नगर के रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल के मैदान पर हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य निशांत त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की शिक्षिका शैली राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में चार स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालिका वर्ग में कबड्डी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग फाइनल में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज और राजकीय हाई स्कूल अल्लीपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। सब जूनियर में एक ही टीम होने के कारण निर्णायक मंडल ने धनवती इंटर कॉलेज लुहारी भूड़ की टीम को विजेता घोषित किया। रेफरी की भूमिका अभिषेक चौधरी ने निभाई। निर्णायक मंडल में अभिषेक चौधरी, वीर सिंह और मोहित शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें