फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुंह दबाकर की गई थी किसान की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा

Thu, 06 Mar 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अगरौला कलां गांव मंगलवार दोपहर नाली के विवाद के दौरान जान गंवाने वाले मकसूद की मुंह दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने थाने पहुंचकर पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
गांव में मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर से सड़क व नाली का निर्माण कराया जा रहा था। पड़ोसियों ने मकसूद पर नाली का पानी रोकने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। मकसूद के साथ मारपीट की गई। जिससे मकसूद की मौत हो गई थी। मकसूद के पिता तहसीन ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। मृतक के पिता तहसीन की तहरीर पर अगरौला कलां निवासी नासिर, चांद व नाजिम तीन सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस की नली बाधित होने और दम घुटने जैसे कारणों से मकसूद की मौत की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें