फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कमरे में सो रहा था परिवार, चोरों साफ किया 15 लाख का माल

Sun, 17 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। नगर के ढबारसी मार्ग स्थित भीमनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। चोर मकान के पीछे खाली प्लॉट की तरफ से दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए। वारदात से कस्बे में दहशत फैल गई। पुलिस अस्पताल में जुटी है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के भीमनगर मोहल्ला में स्वर्गीय फराहिम चौधरी का परिवार रहता है। उनकी पत्नी कौसर, दो बेटे और दो बेटियों के साथ रहतीं हैं। कौसर ने बताया कि घर में उनकी बेटियों निगार फातिमा व अदीबा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के दहेज के लिए रखा सामान और नकदी घर में मौजूद थी। इसके अलावा परिवार ने हाल ही में कस्बे में एक पुराना मकान बेचा था, जिसकी रकम भी घर में रखी हुई थी।
चोरों ने वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। जिस कमरे में परिवार सो रहा था, उसे बाहर कुंडी लगाकर बंद कर दिया गया। 4.50 लाख रुपये नकद, दो जोड़ी सोने के नेकलेस, छह सोने की अंगूठियां, आठ जोड़ी सोने के बुंदे, दस जोड़ी चांदी की पाजेब व अब्दुल रहमान को कुरान हाफिज होने पर आए नोटों के हार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद जब परिजनों ने खोजबीन की तो कुछ कपड़ों से भरे बैग मकान से करीब 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़े मिले। वहीं करीब 700 मीटर आगे एक आम के बाग के निकट भी कपड़ों से भरी बड़ी थैलियां व बैग बरामद हुए। सुबह वारदात का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। स्वर्गीय फराहिम की बेटी निगार फातिमा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें