फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शबरी संवाद, बालि वध और राम-हनुमान मिलन की लीलाओं ने किया मुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। नवयुवक रामलीला संघ कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार रात को श्रीराम-शबरी संवाद, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बालि वध और अशोक वाटिका विध्वंस समेत कई लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों के सजीव अभिनय पर रामलीला प्रांगण जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। शबरी की भक्ति, राम-हनुमान मिलन और सुग्रीव से मित्रता के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर रामलीला अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, अनिल गुप्ता, अनिकेत कुमार, राकेश हिंदू, सचिन गुप्ता, निशित गुप्ता, आलोक गुप्ता, राजीव लोचन वर्मा, कपिल गुप्ता, नितिन गुप्ता, करुण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल वर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें