फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डॉक्टर ने गैर जनपदों से अभिलेख हटवाने को भेजे शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएमओ की पत्नी के अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण मामले में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में जिस डॉक्टर के दस्तावेज लगाए गए थे, उनके पहले से ही बिजनौर, संभल व हापुड़ में भी दस्तावेज लगाए जाने मामला सामने आया था। लेकिन अब डॉक्टर इन जनपदों के डीएम व सीएमओ को शपथ पत्र भेजते हुए उनके दस्तावेजों का गलत तरीके से दुरुपयोग करने की बात कहते हुए अभिलेख हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि सीएमओ डॉ. एसपी सिंह की पत्नी की ओर से शौर्य अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए डॉ. राकेश कुमार याला के अभिलेख लगाकर पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन डॉक्टर याला के शैक्षिक अभिलेख से ही जनपद बिजनौर, संभल व हापुड़ में लगे होने का मामला सामने आया था। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश भी दिए थे। साथ ही कहा था कि मानक के विपरीत किसी को भी अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। वहीं, इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। डॉक्टर याला ने बिजनौर, संभल व हापुड़ के डीएम व सीएमओ को शपथ पत्र भेजकर अपने अभिलेखों के दुरुपयोग होने की बात कहते हुए वहां के अल्ट्रासाउंड सेंटरों से अपने अभिलेख हटाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें