फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिपो को एक नई बस मिली तो तीन बेड़े से बाहर

Sat, 13 Sep 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिपो को एक और नई बस मिली है। हालांकि तीन बस पूरी तरह कंडम हो गई हैं। इन तीनों बसों को खड़ा कर दिया गया है। वहीं, डिपो को मिली नई बस को गंगानगर पुल से होते हुए बुलंदशहर स्याना के लिए चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 79 बसें निगम की हैं। इनमें 21 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई।
इसके अलावा विभाग ने 25 सितंबर 2024 को आगरा के लिए एक बस के संचालन का फैसला लिया। यह बस रोजाना दोपहर ढाई चार बजे आगरा के लिए रवाना होती है। जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए निर्धारित है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि एक नई बस डिपो को मिल गई है। इस बस को अमरोहा से हसनपुर और गंगानगर पुल से होते हुए बुलंदशहर स्याना के लिए चलाने की तैयारी है। कंडम हुईं तीनों बसों के कारण कोई भी रूट प्रभावित नहीं है। सभी रूटों पर बस चल रही हैं। जिन रूटों पर तीनों बस लगी हुई थीं उनकी जगह दूसरी बस लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें