फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय की मांग है ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारा : साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची ने कहा कि सीएम योगी के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह नारा समय की मांग है। वह दिल्ली जाते समय पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी के प्रतिष्ठान पर रुकीं थीं। इस दौरान उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम आदित्यानाथ योगी के शासनकाल में सनातन धर्म सुरक्षित है। कहा कि कांग्रेस जैसे दलों ने मुस्लिम तुष्टिकरण के स्वार्थ में देश को बर्बाद कर दिया। हिंदुओं की बात करने वाला कोई दल नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के शासनकाल में सनातन धर्म पूरी तरह सुरक्षित है। उनका कहना था कि जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक है तब तक देश सुरक्षित है। उन्होंने प्रदेश के सीएम के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि हिंदुओं को देश की वर्तमान परिस्थितियों में एकजुट होकर रहना जरूरी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेश सैनी, ललित कुमार, सरिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें