फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने से जिले की बेटियां उत्साहित

Tue, 04 Nov 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व विजेता बनकर महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा है। देश को विश्व कप दिलाने वाली यह बेटियां क्रिकेट के गुर सीख रहीं बेटियों के लिए भी नजीर बन गई हैं। टीम की इस जीत से प्रशिक्षु खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। अमरोहा की क्रिकेट एकेडमी में भी बेटियां देश के लिए खेलने का सपना लेकर पसीना बहा रहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार क्रिकेट का विश्वकप जीत कर इतिहास रचा है। कड़े मुकाबले में 52 रन से दक्षिण अफ्रीकी टीम को शिकस्त देकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। जिससे टीम में शामिल खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी रोल मॉडल बन गई हैं। जीत के साथ ही खिलाड़ी व प्रशंसक भी झूम उठे। जीत के साथ ही क्रिकेट की बारीकियां सीख रहीं खिलाड़ी भी अपने सपनों को पंख लगाने को दिन-रात एक कर मेहनत कर रहीं हैं। इसी मेहनत के बूते यहां से दो बेटियों ने अंडर-19 का सफर भी तय किया है।


क्या बोली खिलाड़ी

यह एक बड़ा मुकाबला था टीम इंडिया ने एक बड़ा स्कोर बनाया उसे सुरक्षित करने के लिए उतरी टीम इंडिया न बहुत शानदार प्रदर्शन किया शानदार बोलिंग ओर फील्डिंग के साथ यह खिताब अपने नाम किया है। - अंशिका, क्रिकेटर
विज्ञापन

-

वर्ल्ड कप जीतना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। पूरा देश झूम रहा है। यह बहुत बड़ा मुकाम है। हमारे महिला क्रिकेट टीम इंडिया के लिए कि उन्होंने अपने जज्बे और मेहनत के साथ ही यह खिताब हासिल देश के क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी महिलाओं ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।- ईशा कश्यप, क्रिकेटर
-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग बहुत ही शानदार रही। फाइनल में शैफाली वर्मा की पारी हमेशा याद रखी जाएगी। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर जीत की राह को और आसान बना दिया। हरमनप्रीत कौर की शानदार कप्तानी, शानदार फील्डिंग के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ने देश भर को गौरवान्वित किया है। - उदिशा सिंह, क्रिकेटर
-

सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने बहुत ही सधी हुई शुरुआत दी। जिसकी बदलौत एक बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सका। फाइनल के दवाब के बीच सभी खिलाड़ियों ने हर मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से इंडियन वुमेंस टीम चैंपियन बन सकी है। - प्राची, क्रिकेटर
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें